भारी बर्फबारी से मकान पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचा परिवार
खुशनगरी के गांव सकलोगा में बर्फबारी के कारण एक पेड़ मकान पर गिर गया।
By Edited By: Published: Fri, 01 Feb 2019 04:27 PM (IST)Updated: Fri, 01 Feb 2019 05:27 PM (IST)
जेएनएन, चंबा। जिला चंबा के चुराह क्षेत्र की खुशनगरी पंचायत में बर्फबारी के कारण एक विशालकाय पेड़ मकान पर गिर गया। इसके कारण छत बुरी तरह से टूट गई तथा पेड़ कमरे में गिर गया। गनीमत रही कि परिवार के सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे, अन्यथा नुकसान ज्यादा हो सकता था।
वीरवार देर रात से जारी बर्फबारी के कारण पेड़ मकान पर गिरा। जेबीटी धमेंद्र खन्ना परिवार के साथ मकान की ऊपरी मंजिल में सो रहा था कि देर रात करीब डेढ़ फीट बर्फबारी के कारण पेड़ मकान पर आ गिरा। इससे परिवार के सदस्य पेड़ की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। मकान की छत का काफी हिस्सा टूट गया है। उपप्रधान जावेद मुहम्मद ने बताया कि भारी बर्फबारी के कारण पेड़ मकान की छत पर गिरा है। नुकसान का आकलन किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें