खेतों में घास काटती महिला को सांप ने डसा
यत में खेत में काम कर रही महिला को सांप ने डस लिया। जिसके बाद महिला को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को टांडा रेफर कर दिया गया है। रूही पत्नी हितेंद्र निवासी लुडडू बीते सोमवार दोपहर बाद खेत में काम कर रही थी। इस दौरान घास में छिपे सांप ने उसे डस लिया। घर लौटने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। जिससे उसके पांव में सूजन आ गई। महिला ने इस बात की जानकारी परि
संवाद सहयोगी, चंबा : जिला मुख्यालय के साथ लुड्डू पंचायत में खेत में काम कर रही महिला को सांप ने डस लिया। महिला को चंबा मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया गया है। रूही पत्नी हितेंद्र निवासी लुड्डू बीते सोमवार दोपहर बाद खेत में काम कर रही थी। इस दौरान घास में छिपे सांप ने उसे डस लिया। घर लौटने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसके पांव में सूजन देखकर परिजनों को सर्पदंश का शक हुआ वे उसे तुरंत चंबा मेडिकल कॉलेज ले आए। महिला की तबीयत में अधिक सुधार न होने पर उसे टांडा रेफर कर दिया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।