गाहर में मनरेगा महिला कामगार को सांप ने डसा
क्षेत्र की गाहर पंचायत की एक मनरेगा कामगार महिला को काम के दौरान सांप
By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Oct 2018 05:37 PM (IST)Updated: Tue, 16 Oct 2018 05:37 PM (IST)
संवाद सहयोगी, चुवाड़ी : क्षेत्र की गाहर पंचायत की एक मनरेगा कामगार महिला को काम के दौरान सांप ने डस लिया। साथी कामगारों ने सर्पदंश का शिकार हुई महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। गाहर पंचायत के कामण गांव की निवासी आशा देवी पत्नी उत्तमो मंगलवार को मनरेगा के तहत गाहर का घट्टू नामक स्थान पर काम कर रही थी। इसी दौरान उसको सांप ने डस लिया। साथी कामगारों ने तुरंत 108 नंबर पर कॉल कर एंबुलेंस सुविधा मांगी। एंबुलेंस से महिला को चुवाड़ी अस्पताल लगा गया। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी संजय गुप्ता ने बताया कि आशा देवी को प्राथमिक उपचार दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें