साहब! भूस्खलन की समस्या से दिलाई जाए निजात
ग्राम पंचायत रजेरा के ग्रामीण वीरवार को रजेरा पंचायत के पूर्व प्रधान इब्राहिम की अगवाई में भूस्खलन की समस्या को लेकर उपायुक्त चंबा से मिले। ग्रामीणों ने उपायुक्त को स्थिति से अवगत करवाते हुए कहा कि चंबा चंबा-गागला-धुलारा सड़क पर अंद्रलाहा गांव के समीप अंद्रला पट्टा में हुए भारी भूस्खलन तीन पंचायतों रजेरा गागला तथा कुठेड़ के लोग प्रभावित हुए हैं। जब से भूस्खलन हुआ है तब से पंचायतों का संपर्क कट चुका है। आलम यह है कि लोगों को पैदल चलने तक के लिए रास्ता नहीं बचा है। स्कूली बच्चों का भी स्कूल तक पहुंचना काफी मुश्किल हो गया है। यहां तक कि डिपो से राशन लाने के लिए
संवाद सहयोगी, चंबा : ग्राम पंचायत रजेरा के ग्रामीण वीरवार को पंचायत के पूर्व प्रधान इब्राहिम की अगवाई में भूस्खलन की समस्या को लेकर उपायुक्त चंबा से मिले। ग्रामीणों ने उपायुक्त को स्थिति से अवगत करवाते हुए कहा कि चंबा-गागला-धुलारा सड़क पर अंद्रलाहा गांव के समीप भारी भूस्खलन होने से तीन पंचायतों रजेरा, गागला तथा कुठेड़ के लोग प्रभावित हुए हैं। जब से भूस्खलन हुआ है, तब से पंचायतों का संपर्क बाकी जगहों से कट चुका है। आलम यह है कि लोगों को पैदल चलने तक के लिए रास्ता नहीं बचा है। स्कूली बच्चों का भी स्कूल तक पहुंचना काफी मुश्किल हो गया है। यहां तक कि डिपो से राशन लाने के लिए भी लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। यहां तक कि रोजमर्रा की चीजें भी लोगों तक नहीं पहुंच पा रही हैं। वर्तमान समय में भूस्खलन विकराल रूप धारण कर चुका है। ऐसे में सड़क से गुजरना किसी खतरे से खाली नहीं है। लोगों को आवाजाही के लिए उक्त मार्ग से ही होकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है। ऐसे में भूस्खलन प्रभावित स्थल पर सुरक्षा के लिहाज से कार्य किया जाना बहुत जरूरी है। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो आने वाले समय में यहां पर हादसों की संख्या बढ़ सकती है। लोगों का कहना है कि जब से नराल पट्टा में भूस्खलन हुआ है। तब से स्थानीय लोगों को उक्त स्थान से गुजरते समय डर सताता है। इससे वाहन चालकों को भी वहां से वाहन निकालने में पूरी सतर्कता बरतनी पड़ती है। सड़क के उपरी तरफ पहाड़ी से कभी भी पत्थर सहित मलबा गिरना शुरू हो जाता है। ऐसे में यदि कोई गाड़ी या राहगीर बीच में फंस जाए तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। लोगों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि उक्त स्थान पर जल्द से जल्द सुरक्षा के मद्देनजर कार्य किया जाए, ताकि आने वाले समय में यहां से गुजरने में लोगों को खतरा महसूस न हो। यह कार्य जल्द से जल्द किया जाना जरूरी है। क्योंकि, यदि जल्द इस कार्य को अंजाम नहीं दिया जाता है तो भविष्य में कोई दुर्घटना होने का अंदेशा हमेशा बना रहेगा। इस अवसर पर देस राज, सुरिद्र, चमन सिंह, जगदीश, गुड्डू, विपन, इब्राहिम, रवि राम, सोनू ठाकुर, रतन चंद, कमला तथा विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, उपायुक्त विवेक भाटिया ने बताया कि उक्त समस्या का समाधान करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।