हैरी ग्रोवर का वीडियो गीत लांच
चंबा के गायक हैरी ग्रोवर का वीडियो गाना फ्रंट ऑफ मी का वीरवार को लांच हुआ।
संवाद सहयोगी, चंबा : चंबा के गायक हैरी ग्रोवर का वीडियो गाना फ्रंट ऑफ मी का वीरवार को लांच हुआ। गाने को भुवनेश्वर शर्मा ने लांच किया। हैरी ग्रोवर महज 17 वर्षीय हैं। वीडियो का विमोचन होने के उपरांत हैरी ग्रोवर ने पत्रकारों से कहा कि वह हॉलीवुड गायक जस्टिन बीबर को आदर्श मानते हैं। इस गीत को दस दिनों में साउथ अफ्रीका के केपटाउन में फिल्माया गया है। निकट भविष्य में वह आधिकारिक एलबम बनाने जा रहे हैं। ग्रोवर ने बताया कि इससे पूर्व उन्होंने विभिन्न हॉलीवुड गायकों के कवर गीतों को फिल्माया है, जिन्हें यू-टयूब पर लाखों बार देखा गया है। इसके अतिरिक्त केपटाउन में उन्होंने एक लाइव शो भी किया है। हैरी ग्रोवर ने मात्र 12 वर्ष की आयु में हॉलीवुड गीतों को गाना आरंभ किया था और आज दिन तक वह विभिन्न शो करके देश व दुनिया में चंबा का नाम रोशन कर चुके हैं। हैरी ग्रोवर की खासियत यह है कि वह अंग्रेजी गाने गाते हैं, जिस दौरान वह अंग्रेजी में गाना गाते हैं तो ऐसा कभी भी नहीं लगता है कि एक भारतीय युवा अंग्रेजी में गाना गा रहा है। वह अपने गाने को बेहतरीन ढंग से प्रस्तुत करते हैं। इस अवसर पर राजू ग्रोवर भी विशेष रूप से मौजूद रहे।