सिहुंता के धीमान विकास बने पंजाबी सिगर
सिहुंता कड़ी मेहनत और गहन लगन से असंभव को भी संभव किया जा सकता है।
संवाद सहयोगी, सिहुंता : कड़ी मेहनत और गहन लगन से असंभव को भी संभव किया जा सकता है। सिहुंता के धीमान विकास ने भी कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। मधुर आवाज के धनी सिहुंता के धीमान विकास पंजाबी सिगर बन गए हैं। विकास की ओर से पंजाबी में गाए गाने 'क्यूट यार' एवं 'विवाह विच डीजे' लोगों को काफी पंसद आ रहे हैं। यूटयूब पर उनकी ओर से रिलीज एलबम के गानों को अभी तक 70 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। अशोक कुमार के बेटे विकास ने जमा दो की परीक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुंता से की है। गीत-संगीत में रुचि रखने वाले धीमान ने इसी क्षेत्र में अपना करियर बनाने की सोची। इसके लिए उन्होंने मुंबई में म्यूजिक मिन्यां सिस्टम ट्रेनिग भी ली। उन्होंने बताया कि उनकी पंजाबी एलबम 'मेरा प्यार तेरे लेई' की शूटिग लुधियाना में हुई है। इसमें गाए गए गाने में आवाज देने के साथ ही उन्होंने संगीत भी खुद लिखा है। उनकी यह एलबम 12 अप्रैल शुक्रवार को रिलीज हो गई है। अब उनकी चाहत बॉलीबुड में गाने की है जिसके लिए वह मुंबई जा रहे हैं। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अभिभावकों के साथ-साथ अपने प्रशंसकों को दिया है।