चांजू में प्रोजेक्ट में कार्यरत छह मजदूरों को लगा करंट
जिला चंबा के चुराह की चांजू-दो परियोजना में कार्यरत में छह मजदूर करंट लगने से झुलस गए।
संवाद सूत्र, चुराह : जिला चंबा के चुराह की चांजू-दो परियोजना में कार्यरत में छह मजदूर करंट लगने से झुलस गए। घायलों को नजदीकी निजी स्वस्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। हादसे में एक युवक का हाथ काफी जल गया है।
चुराह घाटी की चांजू-चरड़ा पंचायत में चांजू-दो परियोजना का कार्य चला हुआ है। सोमवार शाम को कुछ मजदूर एक खंभा खड़ा कर रहे थे कि जो विद्युत लाइन के साथ टकरा गया और खंभे में करंट आ गया। इससे छह मजदूर करंट की चपेट में आ गए।
हादसे में योगराज पुत्र स्वर्गीय दिल्लू निवासी जियुणा, मुकेश पुत्र तानी निवासी जियुणा, पोरखीराम पुत्र गंगूराम निवासी उथलोग, धारू पुत्र लक्ष्मण निवासी खंडेर सहित छह लोग घायल हुए हैं।
कंपनी के अधिकारी मुकेश पटियाल ने माना कि मजदूरों को करंट लगा है। उन्होंने कहा कि उतनी गंभीर चोटें नहीं आई हैं। मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।