Move to Jagran APP

बच्चों ने भाषण प्रतियोगिता में चाचा नेहरू को किया याद

जिला के विभिन्न स्कूलों में बुधवार को बाल दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। इस मौके पर बच्चों ने चाचा नेहरू को याद किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 04:42 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 04:42 PM (IST)
बच्चों ने भाषण प्रतियोगिता में चाचा नेहरू को किया याद
बच्चों ने भाषण प्रतियोगिता में चाचा नेहरू को किया याद

संवाद सहयोगी, चंबा : जिला के विभिन्न स्कूलों में बुधवार को बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। भारतीय पब्लिक स्कूल चंबा में भी बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसमें स्कूल के सभी बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल मुख्याध्यापक भुवन शर्मा ने की। इस दौरान स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। मुख्याध्यापक ने बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी।

loksabha election banner

संवाद सूत्र, सुल्तानपुर : राजकीय उच्च विद्यालय ¨सगी में भी बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुतियां पेश की। बच्चों ने पहाड़ी और पंजाबी गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ योगाभ्यास भी किया। जिसमें नौवीं कक्षा के तरुण ने खूब वाहवाही लूटी। छठी की संजना, स्नेहा और काजल ने अपने नृत्य से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। दसवीं कक्षा की छात्रा प्रीति ने नृत्य पेश कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस उपलक्ष्य पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी करवाई गई। बच्चों ने प्रतियोगिताओंके माध्यम से चाचा नेहरू को याद किया। कार्यकारी मुख्याध्यापिका मनोरमा शर्मा ने विजेताओं को सम्मानित भी किया। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ से हितेश कुमार, सुदर्शन शर्मा, मुनीश शर्मा, भावना पुरी, सुनीता वर्मा, किरण मौजूद रहे।

संवाद सूत्र, मैहला : राजकीय प्राथमिक पाठशाला थल्ली सियुका में बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम अध्यापक देसराज की अगुआई में किया गया। इस दौरान विभिन्न गतिविधियां भी करवाई गई। बच्चों द्वारा वेस्ट मटीरियल द्वारा विभिन्न प्रकार के खिलौने तैयार किए गए। इसके अलावा पांचवीं कक्षा के छात्र कर्ण ने माचिस की खाली डिब्बियों से श्रृंगार टेबल का बहुत की सुंदर नमूना पेश किया। आयुष भारद्वाज ने वेस्ट गत्ते से राष्ट्रीय ध्वज बनाया। स्नेहा कुमारी ने गत्तों तथा ग्लेज पेपर से मकान बनाया। अध्यापक देसराज ने स्कूली बच्चों को बाल दिवस के बारे में जानकारी दी।

संवाद सहयोगी, चनेड़ : चंबा मिलेनियम पब्लिक स्कूल में भी आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने हिस्सा लिया। इस दौरान स्कूल में फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी करवाई, जिसमें बच्चे काफी मनमोहक लग रहे थे। इस दौरान तीसरी व चौथी कक्षा के बच्चों ने हम सब भारतीय हैं, समूहगान प्रस्तुत किया। इसके साथ याशिका व अरुण ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर भाषण दिया। स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी आकाश महाजन ने बच्चों को पंडित नेहरू के बताए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.