विद्यार्थियों ने ली पौधों के संरक्षण की ली शपथ
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककीरा में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण किया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 07:23 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 07:23 PM (IST)
संवाद सहयोगी, बकलोह : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककीरा में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास हरी-भरी दुनिया का आभास नाम से कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर विद्यालय परिसर की सफाई कर पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य सुनील दत्त, एनएसएस प्रभारी संजय थापा और ईको क्लब प्रभारी वरुण शर्मा के मार्गदर्शन में हुई। विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य, ग्राम पंचायत प्रधान लाल ¨सह और विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राम नारायण के साथ पौधरोपण किया गया। विद्यार्थियों ने जामुन, आंवला आदि पौधे रोपे। विद्यार्थियों ने पौधों के संरक्षण का प्रण भी लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें