पैरामाउंट स्कूल ने छठी बार जीती चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस
पैरामाउंट पब्लिक स्कूल किहार ने साइंस कांग्रेस में आलओवर विजेता का खिताब जीता है।
संवाद सहयोगी, सलूणी : पैरामाउंट पब्लिक स्कूल किहार ने साइंस कांग्रेस में आलओवर विजेता का खिताब जीता है। खंडस्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलेई में हुआ। इसमें पैरामाउंट स्कूल के क्विज स्पर्धा के प्रतिभागी जिलास्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के लिए चयनित हुए हैं। पैरामाउंट स्कूल के बच्चों ने जूनियर, सीनियर सेकेंडरी साइंस क्विज में बेहतर प्रदर्शन करते हुए सलूणी ब्लॉक में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, खेलों में आठवीं कक्षा की छात्राएं जिलास्तरीय बैड¨मटन प्रतियोगिता जीत कर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई हैं। प्राथमिक स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता में भी बैड¨मटन में प्रथम स्थान हासिल कर जिला स्तर के लिए चयनित हुए हैं। जूनियर स्तरीय साइंस क्विज में प्रियंका और समीर ने प्रथम स्थान हासिल किया। सीनियर में आफिया और अंशित शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। सीनियर सेकेंडरी में तब्बसुम और शोएब ने प्रथम स्थान हासिल किया। सीनियर सेकेंडरी साइंस क्बिज में रोहित ठाकुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य यूनस मलिक ने कहा कि इसका श्रेय बच्चों व अध्यापकों की मेहनत को जाता है।