चित्रकला में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित
बाल आश्रम पांगी के छात्रों-छात्राओं ने वीरवार को स्वच्छता अभियान चलाया। एक दिवसीय इस अभियान में छात्रों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता भी करवाई गई।
संवाद सहयोगी, पांगी : बाल आश्रम पांगी के छात्र-छात्राओं ने वीरवार को स्वच्छता अभियान चलाया। एक दिवसीय अभियान में विद्यार्थियों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता भी करवाई गई। आरसी पांगी चमन लाल शर्मा ने आश्रम के 32 छात्र-छात्राओं को जैकेट भी बांटीं। उन्होंने प्रियंका, रजनी, मनीषा तथा छात्रों में ध्रुव, स्वरूप, राहुल को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि स्कूल से ही विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए मंच मिलता है। प्रत्येक प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चे हमेशा बुलंदियों को छूते हैं, इसलिए सभी को प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहिए। सरकार शिक्षा, खेलों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा दे रही है। एक लड़की के शिक्षित होने का मतलब है कि दो परिवार शिक्षित हैं। जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य कल्याण ¨सह ठाकुर ने भी छात्रों को आगे बढ़कर ऊंचे पद हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज देश की लड़कियों ने हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया है। इस मौके पर बाल विकास अधिकारी देवी चंद शर्मा सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।