सतपाल सिंह बने राजपूत कल्याण सभा चुवाड़ी के अध्यक्ष
राजपूत कल्याण सभा चुवाड़ी के त्रैवार्षिक चुनाव रविवार को चुनाव पर्यवेक्षक मिलाप चंद राणा की देखरेख में संपन्न हुए।
By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Dec 2019 04:50 PM (IST)Updated: Sun, 01 Dec 2019 04:50 PM (IST)
संवाद सहयोगी, चुवाड़ी : राजपूत कल्याण सभा चुवाड़ी के त्रैवार्षिक चुनाव रविवार को चुनाव पर्यवेक्षक मिलाप चंद राणा की देखरेख में संपन्न हुए। सभा के राज्य महासचिव एनएस मिन्हास, कांगड़ा उपमंडल के महासचिव सुरेंद्र सिंह कटोच व चुवाड़ी इकाई के पूर्व प्रधान शेर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से सतपाल सिंह को इकाई का अध्यक्ष चुना गया। लक्ष्मण सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व आलम सिंह को महासचिव पद की कमान सौंपी गई। चुनाव प्रक्रिया में सभा के लगभग 40 सदस्यों ने हिस्सा लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें