महिलाओं के उत्पाद बेचने के लिए खुला बिक्री केंद्र
महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए एसडीएम किरण भड़ाना के स
संवाद सहयोगी, सलूणी : महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए एसडीएम किरण भड़ाना के सहयोग से सलूणी में स्वयं सहायता समूहों के लिए एक बिक्री केंद्र खोला गया है। इसे सलूणी हाट का नाम दिया गया है। एसडीएम ने शनिवार को स्वयं सहायता समूह की प्रधान उमीशा भंडारी से रिबन कटवाकर बिक्री केंद्र का शुभारंभ करवाया।
एसडीएम ने कहा कि यह महिलाओं के लिए अच्छा मंच है। महिलाएं व स्वयं सहायता समूह घरेलू उत्पाद तैयार कर इस बिक्री केंद्र के माध्यम से बेच सकेंगे। इससे उन्हें घर बैठे स्वरोजगार मिलेगा। आज के दौर में महिलाओं का आत्मनिर्भर होना बहुत जरूरी है। महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश के विकास में योगदान दे रही हैं। सलूणी का पुष्पांजली स्वयं सहायता समूह सक्रियता से कार्य कर रहा है। अन्य स्वयं सहायता समूह भी बेहतर कार्य कर स्वरोजगार से जुड़ सकते हैं। उमीशा भंडारी ने भी महिलाओं के साथ अपने अनुभव साझा किए। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान सलूणी रेखा ठाकुर, बीडीसी उपाध्यक्ष योगराज, ममता कुमारी, पुष्पांजली स्वयं सहायता समूह से बिमला देवी, रजनी देवी, नीमा शर्मा आदि उपस्थित रहे।