राइजिग स्टार की हर्षिता ने जिले भर में हासिल किया पहला स्थान
संवाद सहयोगी चंबा विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रसिद्ध राइजिग स्टार पब्लिक स्कूल चंबा के विद्यार्थियों ने एक बार फिर स्कूल का नाम रोशन किया है। स्पेस ओलंपियाड 2019 में स्कूल की छात्रा हर्षिता ने जिला चंबा में प्रथम तथा प्रदेश भर में 16वां स्थान हासिल किया है। हर्षिता अब अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाईजेशन (इसरो) बेंगलुरु में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेगी। हर्षिता का बेंगलुरु आने जाने का खर्च भी इसरो
संवाद सहयोगी, चंबा : राइजिग स्टार पब्लिक स्कूल चंबा के विद्यार्थियों ने एक बार फिर स्कूल का नाम रोशन किया है। स्पेस ओलंपियाड 2019 में स्कूल की छात्रा हर्षिता ने जिला चंबा में प्रथम तथा प्रदेश भर में 16वां स्थान हासिल किया है। हर्षिता अब अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाईजेशन (इसरो) बेंगलुरु में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेगी। हर्षिता का बेंगलुरु आने जाने का खर्च भी इसरो द्वारा ही वहन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त इसी स्कूल के विद्यार्थी सारांश ठाकुर ने जिला भर में चौथा तथा दिया बिजलवान ने छठा स्थान हासिल कर स्कूल का नाम चमकाया है। स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव सूरी ने बताया कि हर वर्ष स्पेस ओलंपियाड में स्कूल के विद्यार्थी अव्वल स्थान अर्जित करते हैं। स्कूल में उन्हें किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान भी दिया जाता है। यही कारण है कि स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थी जिला एवं प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। सूरी ने कहा कि विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए बाल्यावस्था से ही तैयार किया जाता है। शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में रुचि रखने वालों की प्रतिभा को निखारने के लिए भी कार्य किया जाता है ताकि वे अच्छे खिलाड़ी बन सकें। बहरहाल, विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रधानाचार्य ने समस्त स्टाफ की ओर से उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।