दूसरों के सुख-दुख में बनें सहभागी
निरंकारी सत्संग भवन मुगला में साप्ताहिक सत्संग का रविवार को आयोजन किया गया। सत्संग की शुरुआत अवतार गायन के साथ हई।
संवाद सूत्र, मुगला : निरंकारी सत्संग भवन मुगला में रविवार को साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग की शुरुआत अवतार गायन के साथ हुई। रविवार सुबह से ही दूरदराज के भक्त सत्संग सुनने के लिए पहुंचने शुरू हो गए थे। महात्मा दीपक ने कहा कि ईश्वर सत्य है। सत्य का बोध सतगुरु कृपा से होता है। सत्य ही वह दिव्य शक्ति है, जिसे संसार का कोई भी अस्त्र-शस्त्र काटने का साहस नहीं कर पाता है। उन्होंने कहा कि न केवल परमात्मा को जानना, बल्कि परमात्मा को मानना भी जरूरी है। सतगुरु का यही संदेश है कि गृहस्थ जीवन में रहकर ही इंसानियत की सेवा करें। दूसरों के दुख बांटें, वहीं दूसरों की खुशी में भी सहभागी बनें। साप्ताहिक सत्संग के समापन पर प्रसाद बांटा गया।