बनीखेत में नाग देवता मंदिर के समीप 30 को सजेगा कीर्तन दरबार
सुखमणि सेवा समिति बनीखेत की ओर से 30 सितंबर को स्थानीय नाग देवता मंदिर के समीप कीर्तन दरबार सजाया जाएगा।
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 04:36 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 04:36 PM (IST)
संवाद सहयोगी, डलहौजी : सुखमणि सेवा समिति बनीखेत की ओर से 30 सितंबर को स्थानीय नाग देवता मंदिर के समीप 14वां सालाना कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। आयोजन समिति के प्रमुख गुरनाम सिंह ने बताया कि कीर्तन दरबार का आयोजन सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि कीर्तन दरबार में जत्थेदार गुरिंद्रपाल सिंह सदस्य शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर, कथा वाचक संत तेजा सिंह प्रधान प्राचीन निरमल महामंडल खुड्डा (पंजाब) व भाई अमनदीप सिंह हजूरी रागी दरबार साहिब अमृतसर गुरु महिमा का गुणगान करेंगे। गुरनाम सिंह ने बताया कि कीर्तन उपरांत गुरु का अटूट लंगर भी बरताया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें