Move to Jagran APP

अध्यात्म व परमात्मा दिखाते हैं मनुष्य को सही राह

जिला मुख्यालय स्थित चंपावती मंदिर में रविवार को दिव्य बीज मंत्रों का सामूहिक पाठ किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 04:23 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 04:23 PM (IST)
अध्यात्म व परमात्मा दिखाते हैं मनुष्य को सही राह
अध्यात्म व परमात्मा दिखाते हैं मनुष्य को सही राह

संवाद सहयोगी, चंबा : जिला मुख्यालय स्थित चंपावती मंदिर में रविवार को दिव्य बीज मंत्रों का सामूहिक पाठ किया गया। इसके उपरांत सत्संग के संयोजक जसवंत ठाकुर ने श्रद्धालुओं को अध्यात्म तथा इसके लाभ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन बहुत योनियों के बाद मिलता है। अध्यात्म, परमात्मा, ईश्वर ही मनुष्य को सही राह दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले गणेश वंदना बहुत जरूरी है, ताकि कार्य में आने वाली बाधा व विघ्न को दूर किया जाए। वेद पुराणों में भी गणेश भगवान को आदिदेव के नाम से संबोधित किया गया है। यदि कोई व्यक्ति हमें कष्ट देता है तो हम उसे कब तक क्षमा करेंगे, लेकिन ईश्वर अवश्य क्षमा कर देता है। उसके मन में क्रोध, घृणा या द्वेष नहीं है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.