डलहौजी में छत तोड़ घर के अंदर गिरा पत्थर
मूसलधार बरसात के चलते सदर बाजार में पहाड़ी से बड़ा पत्थर छत को तोड़कर घर के अंदर गिर गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 07:25 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 07:25 PM (IST)
संवाद सहयोगी, डलहौजी : मूसलधार बरसात के चलते सदर बाजार में पहाड़ी से बड़ा पत्थर छत को तोड़कर घर के अंदर गिर गया। जब हादसा हुआ उस समय घर में कोई नहीं था। सोमवार सुबह सदर बाजार निवासी जाकूर हुसैन के घर की छत पर पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर आ गिरा। पत्थर काफी वेग से पहाड़ी से गिरा था जो कि छत पर लगी चादरों को तोड़कर घर के अंदर घुस आया। हादसे के समय घर में कोई नहीं था। इस हादसे में घर की छत सहित घर के अंदर रखी एक अलमारी व दीवारों को नुकसान पहुंचा है। लोगों ने प्रशासन से प्रभावित की मदद करने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें