सुल्तानपुर-बालू मार्ग पर बचकर निकलें राहगीर व वाहन चालक
सुल्तानपुर-बालू मार्ग पर हेलीपैड की पहाड़ी से सड़क पर लगातार पत्थर गिर रहे हैं। इससे हादसे का खतरा सता रहा है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 06:37 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 06:37 PM (IST)
संवाद सूत्र, सुल्तानपुर : सुल्तानपुर-बालू मार्ग पर हेलीपैड की पहाड़ी से सड़क पर लगातार पत्थर गिर रहे हैं। इससे वाहनों व राहगीरों के इसकी चपेट में आने का खतरा बना हुआ है। बीती रात भी यहां पहाड़ी से काफी पत्थर गिरे हैं। दोपहिया वाहन सवार व राहगीर इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बचे। राहगीरों अजय कुमार, पवन कुमार, सुनील कुमार, कमलेश और विपन कुमार ने बताया कि कई लोग पत्थरों की चपेट में आने से घायल हो चुके हैं। पिछले साल एक युवक की पत्थर लगने से मौत हो गई थी। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि उपरोक्त पहाड़ी से गिरने वाले पत्थरों की समस्या का स्थायी हल निकाला जाए। इसके लिए पहाड़ी पर सीमेंट की स्प्रे की जानी चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें