योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आगे आएं महिलाएं
महिला एवं बाल विकास विभाग की बाल विकास परियोजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्र सुराड़ा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन शहरी क्षेत्र के निकटवर्ती दस आंगनबाड़ी केद्रों द्वारा किया गया। इसमें महिला मंडल सदस्यों, स्वयं सहायता समूहों से महिलाओं के अलावा किशोरियों तथा अन्य बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस दौरान प्रतिभागियों को पोषण, महिला तथा बच्चों के कल्याण से संबंधित विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बालिका दिवस पर भी प्रकाश डाला गया। महिला शक्ति केंद्र तथा सशक्त महिला योजना के बारे में भी जिला कार्यक्रम अधिकारी
संवाद सहयोगी, चंबा : महिला एवं बाल विकास विभाग की बाल विकास परियोजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्र सुराड़ा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह व महिला मंडलों के सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान महिलाओं को पोषाहार व विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर इनका लाभ उठाने का आह्वान किया। महिला शक्ति केंद्र तथा सशक्त महिला योजना के बारे में जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्यपाल वर्मा ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों व महिलाओं के कल्याण के लिए सरकार द्वारा कई प्रकार की योजनाएं संचालित की गई हैं। इन योजनाओं के बारे में सभी को जागरूक किया जा रहा है ताकि लोग इनका लाभ उठा सकें। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी बाल कृष्ण शर्मा, पर्यवेक्षक कृष्णा, स्वास्थ्य विभाग की अनु कौशल तथा कार्यकर्ता इंद्रा ठाकुर, अराधना, मोनिका, सीमा, बबली तथा ऊषा भी उपस्थित रहीं।