Move to Jagran APP

साईं मंदिर डलहौजी में प्रभात फेरी का भव्य स्वागत

श्री गुरू सिंह सभा सदर बाजार डलहौजी द्वारा श्री गुरू नानक देव जी का 550वां जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में अवसर पर पूरे 11 दिन प्रभातफेरियों का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को भी सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह की अगुवाई में गुरुद्वारा परिसर से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालुओं ने कीर्तन करते हुए गुरु की महिमा का गुणगान किया। इसके साथ ही वाहे गुरु का खालसा वाहे गुरु की फतेह के जयघोष भी श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए। स्थानीय सुभाष चौक व गांधी चौक से होती हुई प्रभात फेरी निशान साहिब के साथ

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Nov 2019 06:01 PM (IST)Updated: Sun, 10 Nov 2019 06:31 AM (IST)
साईं मंदिर डलहौजी में प्रभात फेरी का भव्य स्वागत
साईं मंदिर डलहौजी में प्रभात फेरी का भव्य स्वागत

संवाद सहयोगी, डलहौजी : श्री गुरु सिंह सभा सदर बाजार डलहौजी द्वारा श्री गुरु नानक देव जी का 550वां जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में अवसर पर पूरे 11 दिन प्रभातफेरियों का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को भी सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह की अगुवाई में गुरुद्वारा परिसर से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालुओं ने कीर्तन करते हुए गुरु की महिमा का गुणगान किया। इसके साथ ही वाहे गुरु का खालसा, वाहे गुरु की फतेह के जयघोष भी श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए। स्थानीय सुभाष चौक व गांधी चौक से होती हुई प्रभात फेरी निशान साहिब के साथ डिपल कौर व साईं मंदिर में पहुंची। दोनों स्थानों पर प्रभात फेरी का भव्य स्वागत किया गया। डिपल कौर के घर व साईं मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने शब्द कीर्तन किया। सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह ने बताया कि श्री गुरू नानक देवजी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारे में 10 नवंबर (रविवार) को सुबह साढे़ दस बजे श्री अखंड पाठ का शुभारंभ होगा। पाठ का भोग 12 नवंबर को सुबह 11 बजे डाला जाएगा, जिसके उपरांत गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन दरबार का आयोजन होगा। कीर्तन दरबार दौरान रागी साहिबानों द्वारा शबद कीर्तन से गुरु महिमा का गुणगान किया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.