आशा कुमारी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
स्थानीय विधायक एवं पंजाब कांग्रेस प्रभारी आशा कुमारी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।
संवाद सहयोगी, डलहौजी : स्थानीय विधायक एवं पंजाब कांग्रेस प्रभारी आशा कुमारी के जन्मदिन पर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विनय महाजन, जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अमर चंद शर्मा, युवा कांग्रेस डलहौजी हलके के अध्यक्ष अमित शर्मा, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष सलूणी मीना ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलदीप शर्मा, सरदार परमजीत ¨सह, कांग्रेस नेता परवेज अली बट्ट, प्रवक्ता डॉ. जर्म ¨सह, इंटक नेता सुनील राणा, रमेश ठाकुर, पूर्व प्रधान शरीफ मोहम्मद, काला राम, बीडीसी भटियात के चेयरमैन सुरेश शर्मा, अमरीक सिंह, तिलक राज, भूपेंद्र ¨सह व देसराज सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आशा कुमारी को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की। आशा कुमारी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां भी बांटी।