यातायात नियम तोड़ने पर बनीखेत में काटे चालान
यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान छेड़ दिया है।
संवाद सहयोगी, डलहौजी : यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान छेड़ दिया है। इस अभियान के तहत नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को बनीखेत पुलिस चौकी के स्टाफ ने विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर शिकंजा कसा। मुख्य आरक्षी विपिन कुमार की अगुआई में पुलिस दल द्वारा लगाए गए नाकों के दौरान नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों, तेज रफ्तार व यातायात व्यवस्था प्रभावित करने पर करीब दस वाहनों के चालान काटे गए। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की सख्ती से पालन करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि यातायात नियम लोगों की सुरक्षा के लिए ही बनाए गए हैं। लिहाजा लोगों को अपना कर्तव्य समझते हुए यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। एसडीपीओ डलहौजी रोहिन डोगरा ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।