अवैध खनन करते हुए दो जेसीबी चालक पकड़े
संवाद सहयोगी चंबा सदर पुलिस टीम ने अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसा है। शहर से सटे न
By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Sep 2020 04:10 PM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2020 05:14 AM (IST)
संवाद सहयोगी, चंबा : सदर पुलिस टीम ने अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसा है। शहर से सटे नदी व नालों में अवैध खनने करते हुए दो जेसीबी चालक पकड़े। एक जेसीबी चालक से मौके पर 25 हजार जुर्माना वसूला गया, जबकि दूसरे के दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस की कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है। पुलिस को पिछले काफी अरसे से शिकायतें मिल रही थी कि शहर के निकट नदी व नालों में अवैध तरीके से खनन हो रहा है। अवैध खनन कर सरकार को राजस्व का चूना भी लगाया जा रहा है। शिकायतों के आधार पर ही सदर पुलिस थाना की टीम ने मंगलवार को अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई की। एसपी अरूल कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें