राजनगर में महिला ने निगला जहर, हालत स्थिर
ग्राम पंचायत राजनगर में एक महिला ने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 04:37 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 04:37 PM (IST)
संवाद सहयोगी, चंबा : ग्राम पंचायत राजनगर में एक महिला ने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। महिला को परिजन मेडिकल कॉलेज चंबा ले आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे दाखिल कर लिया गया। रीतु पत्नी र¨वद्र निवासी खोला ने शुक्रवार देर शाम पेट दर्द की दवा के स्थान पर गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। मेडिकल कॉलेज चंबा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि महिला की हालत खतरे से बाहर है, जल्द उसे छुट्टी दे दी जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें