लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने पौधरोपण
संवाद सूत्र, तेलका : लोक निर्माण विभाग सलूणी के अधिकारियों ने वन महोत्सव सप्ताह के तहत पंताह-अथे
By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Jul 2018 06:10 PM (IST)Updated: Sun, 15 Jul 2018 06:10 PM (IST)
संवाद सूत्र, तेलका : लोक निर्माण विभाग सलूणी के अधिकारियों ने वन महोत्सव सप्ताह के तहत पंताह-अथेड़ मार्ग के किनारे रविवार को पौधरोपण किया। लोक निर्माण विभाग सलूणी के अधिशाषी अभियंता अरुण पठानिया ने बताया अधिकारियों व कर्मचारियों ने सड़क के किनारे खाली जगहों पर देवदार के पौधे लगाए। वहीं लोनिवि उपमंडल भलेई के सहायक अभियंता भूपेंद्र सिंह ने कहा पर्यावरण को बचाने के लिए पौधरोपण जरूरी है। उन्होंने कहा आबादी बढ़ने के साथ ग्लोबल वार्मिग भी बढ़ रही है। इसको नियंत्रण में रखने के लिए अधिक पौधे रोपने चाहिए। पौधे लगाने के बाद इनकी देखभाल भी करनी चाहिए। पौधारोपण कार्यक्रम में कनिष्ठ अभियंता अमित कुमार, वनरक्षक कैलाश चंद व अन्य मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें