भाजपा युवा मोर्चा ने मोकडी घट्टू में रोपे पौधे
भाजपा युवा मोर्चा ने वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत तुरकड़ा के मोकडी घट्टू में पौधारोपण गया।
संवाद सहयोगी, चुवाड़ी : भाजपा युवा मोर्चा ने वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत तुरकड़ा के मोकडी घट्टू में पौधारोपण गया। आंवला, दरेक व कराल के पौधे लगाए गए। पौधारोपण अभियान में भटियात के विधायक विक्रम सिंह जरयाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विधायक ने कहा हिमाचल प्रदेश के अधिकतर जंगलों की मिट्टी में आंवला तथा कराल तेजी से पैदा होते हैं जिससे लोगों को शुद्ध हवा के साथ खाद्य पदार्थ भी मिल सकते हैं। आंवला जहां अचार बनाने समेत कई अन्य जगह प्रयोग में लाया जाता है, वहीं कराल सब्जी के तौर पर इस्तेमाल की जाती है। कराल के पेड़ तेजी से बड़े होते हैं, जिसमें सब्जी से आम लोगों को महंगाई से राहत मिलेगी। वहीं दरेक इमारती लकड़ी के तौर पर इस्तेमाल की जाती है। दरेक की लकड़ी किसानों के लिए काफी लाभदायक होती है जिससे हल जोतने के लिए प्रयोग में लाई जाती है। आमतौर पर दरेक की लकड़ी कच्ची मानी जाती है लेकिन हल बनाने के लिए अधिकतर दरेक की लकड़ी का प्रयोग किया जाता है।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिव्य चक्षु, युवा मोर्चा के अध्यक्ष रितेश राणा, महामंत्री अतुल चंबियाल, उपाध्यक्ष सुनीत शर्मा, सचिव रवि कुमार, उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर, उपाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर,भाजयुमो जिला सचिव अनिक गुप्ता व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।