विद्यार्थियों ने मिलेनियम स्कूल चनेड़ में किया पौधरोपण
चनेड़ मिलेनियम पब्लिक स्कूल चनेड में शनिवार को पौधरोपण किया गया।
संवाद सहयोगी, चनेड़ : मिलेनियम पब्लिक स्कूल चनेड में शनिवार को पौधरोपण किया गया। इसमें सभी सदनों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रत्येक सदन के लिए क्यारियां आबंटित की गई। इन क्यारियों की सजावट की गई। पौधरोपण के उपरांत स्कूल प्रबंधक आकाश महाजन ने निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पौधों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पौधरोपण करना बहुत जरूरी हो गया है, क्योंकि जिस तरह से पेड़ों का कटान हो रहा है, उसे देखते हुए आने वाले समय में सांस लेना तक मुश्किल हो जाएगा। इसलिए सभी लोगों को अपने स्तर पर पौधरोपण करके उनकी रक्षा के लिए आगे आना चाहिए। पर्यावरण की रक्षा के लिए सभी लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। पर्यावरण को पौधरोपण के माध्यम से बचाया जा सकता है। इसके अलावा पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए हमें अपने आसपास गंदगी नहीं फैलानी चाहिए।