साहो में डाकघर खोलने के लिए लोगों ने बुलंद की आवाज
साहो क्षेत्र में डाकघर स्थापित करने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने आवाज बुलंद कर दी है। डाकघर न होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
- लोगों ने सरकार व प्रशासन से की डाकघर खोलने की मांग
- 11 गांवों के लोगों को झेलनी पड़ती है परेशानी
संवाद सहयोगी, साहो : क्षेत्र में डाकघर स्थापित करने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने आवाज बुलंद कर दी है। डाकघर न होने के कारण लोगों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ती है। इससे उन्हें डाकघर संबंधी विभिन्न कार्य करवाने के लिए चंबा आना पड़ता है। इनमें से कुछ पंचायतों की दूरी करीब 28 व कुछ की 25 किलोमीटर है। ऐसे में यहां पर डाकघर न होने से लोगों को परेशान होना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पंचायत साहो, अठलुई, कीड़ी, गुवाड़, सराहन, प्ल्यूर, परौथा, र¨जडू, बरौर, बाट तथा जडेरा का केंद्र है। ऐसे में यहां पर हर दिन लोगों की आवाजाही लगी रहती है। इसलिए यहां पर डाकघर खुलवाने की मांग लोगों द्वारा की जा रही है। लेकिन कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। वर्तमान समय में स्थानीय लोगों को डाकघर से संबंधित सभी कार्यो के लिए जिला मुख्यालय का रुख करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। जबकि, साहो मुख्यालय सहित दूरदराज के गांवों की दूरी जिला मुख्यालय से काफी अधिक है। इससे समय तथा पैसे की बर्बादी होती है। इसके साथ ही स्थानीय पेंशनरों ने उन्हें समय पर पेंशन न मिलने की भी बात कही। पेंशनरों का कहना है कि उन्हें सही समय पर पेंशन नहीं मिलती है, जिस कारण परिवार का पालन-पोषण करने में काफी दिक्कत पेश आ रही है। हर माह पेंशन प्रदान की जाए। साहो आसपास की कई पंचायतों का केंद्र है। इन पंचायतों में हजारों की आबादी है। ऐसे में यदि यहां पर डाकघर की सौगात दी जाती है तो इसका सीधा लाभ स्थानीय सहित आसपास की पंचायतों के लोगों को मिलेगा।
उत्तम ठाकुर, निवासी साहो। साहो में डाकघर की मांग लोगों द्वारा उठाई जा रही है, जोकि बिल्कुल सही मांग है। ऐसा इसलिए क्योंकि, वर्तमान समय में लोगों को छोटे से कार्य के लिए चंबा मुख्यालय का रुख करना पड़ रहा है। इससे काफी समय बर्बाद होता है।
योगराज, निवासी साहो। यदि साहो में डाकघर खोला जाता है तो यह यहां के लोगों के लिए काफी राहत भरी बात होगी। लोग काफी समय से यहां पर डाकघर की कमी महसूस कर रहे हैं। यदि यहां पर डाकघर की सुविधा दी जाती है तो काफी लाभ मिलेगा।
¨छदू शर्मा, निवासी सराहन। डाकघर की मांग को जल्द पूरा किया जाना जरूरी है। यहां डाकघर खुलने से हजारों लोगों को लाभ होगा, वहीं उन्हें इस कार्य के लिए चंबा मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। आबादी को ध्यान में रखते हुए यहां पर डाकघर खोला जाए।
राजू, निवासी परोथा।