मंगला में बेसहारा पशु बर्बाद कर रहे फसल
मंगला में इन दिनों बेसहारा पशु बढ़ने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 02:27 PM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 02:27 PM (IST)
मंगला : ग्राम पंचायत मंगला में इन दिनों बेसहारा पशु बढ़ने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। पशु उनकी खेती को बर्बाद कर रहे हैं। किसान पहरा भी दे रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद वे फसल को बचा नहीं पा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पशु उनकी सरसों, गेहूं, चने व सब्जी की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके अलावा हादसों का भी कारण बन रहे हैं। इससे दोपहिया वाहन चालक चोटिल भी हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पशुओं के लिए गोसदन बनाने की मांग की है। संसू
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें