सांसद शांता कुमार से लगाई तेलका कॉलेज मर्ज न करने की गुहार
राजकीय महाविद्यालय तेलका को मर्ज करके लचोड़ी स्थानांतरित करने की अधिसूचना से लोगों में आक्रोश है।
संवाद सूत्र, तेलका : राजकीय महाविद्यालय तेलका को मर्ज करके लचोड़ी स्थानांतरित करने की अधिसूचना मात्र से तेलका क्षेत्र के लोग काफी सक्रिय हो गए हैं। तेलका क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों का प्रतिनिधिमंल जिला भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक देसराज बसंत की अगवाई में कांगड़ा-चंबा के सांसद शांता कुमार से मिला। उन्होंने कहा कि तेलका कॉलेज को मर्ज करके लचोड़ी खोलने की बात से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। बसंत ने बताया कि सांसद शांता कुमार ने कहा कि तेलका में कॉलेज परिस्थितियों के बिल्कुल अनुकूल है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र की अधिकतर लड़कियां पढ़ाई कर रही हैं। ऐसे में तेलका कॉलेज स्थांनातरित नहीं होगा। प्रतिनिधिमंडल में मौड़ा की प्रधान रेखा कपूर, द्रेकड़ी की प्रधान नीलमा देवी, सालवां के उपप्रधान सतीश ठाकुर, सेरी की प्रधान सविता देवी, बाड़का के पूर्व उपप्रधान प्रहलाद देवल, पूर्व जिला परिषद केहर ¨सह ठाकुर, जोधा राम, हंसराज, सुनील कुमार, हरी ¨सह, मौड़ा के उपप्रधान पृथ्वी राज, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा सदस्य उर्मिला देवी, राजेंद्र शर्मा, रोहित कुमार, म¨हद्र कुमार व भीलो राम शामिल रहे।