अनियंत्रित वाहन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को रौंदता हुआ खाई में गिरा, महिला की मौत chamba News
चुवाड़ी-चंबा वाया जोत मार्ग पर एक अनियंत्रित टैंपो महिला को रौंदता हुआ खाई में गिरा। हादसे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिला की मौत हो गई।
चुवाड़ी, जेएनएन। चुवाड़ी-चंबा वाया जोत मार्ग पर एक अनियंत्रित टैंपो महिला को रौंदता हुआ खाई में गिरा। हादसे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कल्हेतर घट्टू नामक स्थान पर हुए हादसे में एक राह चलती महिला टैंपो की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना चुवाड़ी की टीम मौके के लिए रवाना हो गई।
उर्मिला देवी(55) पत्नी बिशन दास गांव कलहेतर ग्राम पंचायत गगाहर सुबह करीब दस बजे बस का इंतजार कर रही थी। इस दौरान चंबा की ओर जा रहा टैंपो चढ़ाई में पीछे की ओर लुढ़क गया, जिसकी चपेट में उक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आ गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला का शव चुवाड़ी अस्पताल पहुंचाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
बताया जा रहा है हादसे में टैंपाे चालक भी घायल है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। बताया जा रहा है वाहन ओवरलोड था और चढ़ाई पर सीधा ही पीछे आ गया। इस दौरान बस का इंतजार कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इसकी चपेट में आ गई। चंबा-जोत मार्ग काफी संकरा है व गहरी खाई भी हैं। ऐसे में इस मार्ग पर जरा सी लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है।