Move to Jagran APP

सलूणी के मंगलूरू में सीढि़यों से गिरकर किशोर घायल

गांव में घर की सीढि़यों से गिरकर एक किशोर घायल हो गया। किशोर की पहचान सुंदर पुत्र हेम राज गांव मंगलेरू सलूणी के रूप में हुई है। किशोर को इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि बीते शनिवार को सुंदर घर के बरामदे में खेल रहा था। इस दौरान अचानक सीढि़यों

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Feb 2019 06:33 PM (IST)Updated: Sun, 24 Feb 2019 06:33 PM (IST)
सलूणी के मंगलूरू में सीढि़यों से गिरकर किशोर घायल
सलूणी के मंगलूरू में सीढि़यों से गिरकर किशोर घायल

संवाद सहयोगी, चंबा : सलूणी के मंगलेरू गांव में घर की सीढि़यों से गिरकर एक किशोर घायल हो गया। किशोर की पहचान सुंदर पुत्र हेम राज के रूप में हुई है। किशोर को इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। शनिवार को सुंदर घर के बरामदे में खेल रहा था। इस दौरान अचानक सीढि़यों को चढ़ते हुए उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गिर गया। उसे सिर में चोट लगी है। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद किशोर की हालत में सुधार है।

loksabha election banner

--------------

ढांक से गिरकर व्यक्ति घायल

संवाद सहयोगी, चंबा : विकास खंड चंबा के डुग में ढांक से गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को 108 एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज चंबा में पहुंचाया गया व भर्ती किया गया है। अजीत कुमार पुत्र भीम ¨सह रोजाना की तरह शनिवार को कार्य पर गया हुआ था। शाम को वापस लौटते समय अचानक पांव फिसलने से वह ढांक से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। इससे गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि व्यक्ति की हालत खतरे से बाहर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.