चमड़ोली में महिला ने गलती से खाया जहर
विकास खंड चंबा की चमड़ोली में एक महिला ने गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।
चंबा, जेएनएन। विकास खंड चंबा की चमड़ोली में एक महिला ने गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। गंभीर अवस्था में उसे मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। रीता देवी आयु 46 वर्ष पत्नी देश राज निवासी चमड़ोली खलियारा ने आज खाना खाने के बाद गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके बाद उसे चक्कर आने लगे। महिला ने इस बारे में स्वजनों को बताया। घर में देसी इलाज का असर न पडऩे पर स्वजन महिला को चंबा ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती किया गया। चिकित्सकों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला व उसके स्वजनों के बयान दर्ज किए। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने दवा की जगह गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहन ने बताया कि महिला की हालत खतरे से बाहर है।