भंजराडू-बैरागढ़ मार्ग पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक की मौत
संवाद सहयोगी, तीसा : भंजराडू-बैरागढ़ मार्ग पर बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। सं
संवाद सहयोगी, तीसा : भंजराडू-बैरागढ़ मार्ग पर बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। संजय देवल पुत्र हेम ¨सह देवल गांव डोरी, भंजराडू का रहने वाला था। वह रविवार रात को डोरी से देवीकोठी की दोस्त को लेने जा रहा था।
तरवाई पुल के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर बैरा दरिया में जा गिरी। बाइक के साथ युवक भी बैरा दरिया में जा गिरा और पानी का बहाव अधिक होने के कारण युवक व बाइक बह गए। दुर्घटनास्थल के सामने बिजली परियोजना में जुटे लोग दुर्घटना स्थल की तरफ दौड़े। वहां से जा रहे अन्य लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही संजय के परिजन व रिश्तेदारों सहित पुलिस व अग्निशमन का दल दुर्घटनास्थल पर पहुंचे व उसे ढूंढ़ने में लग गए। नाले में पानी का जलस्तर अधिक था। पुलिस रात को बारह बजे उसकी तलाश करती रही। तीन घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस को बैरा नाले में तीन से चार किमी दूर जाकर शव बरामद हुआ। सोमवार को सिविल अस्पताल तीसा में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। अभी तक दुर्घटना के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं प्रशासन की ओर से तहसीलदार सरताज ¨सह ने प्रभावित परिवार को फौरी राहत के रूप में बीस हजार रुपये दिए हैं।