Move to Jagran APP

Onion Crisis: प्याज के दाम छूने लगे आसमान, हर कोई परेशान

प्याज के दाम फिर से बढ़ना शुरू हो गए हैं जिससे परेशान महिलाएं अब सब्जियों में प्‍याज डालने से परहेज करने लगी हैं।

By Babita kashyapEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 01:05 PM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 01:05 PM (IST)
Onion Crisis:  प्याज के दाम छूने लगे आसमान, हर कोई परेशान
Onion Crisis: प्याज के दाम छूने लगे आसमान, हर कोई परेशान

चंबा, जेएनएन। प्याज के बढ़ते दाम लोगों के आंसू निकाल रहा है। एक सप्ताह में प्याज के दाम में उछाल से रसोई का जायका बिगड़ गया है। सब्जियों तथा सलाद की प्लेट से प्याज गायब ही हो गया है। प्याज के रेट एक सप्ताह में ही 50 से 80 रुपये तक पहुंच गए हैं।

loksabha election banner
प्याज के दाम बढ़ने के साथ ही लोगों ने इसकी खरीद भी कम कर दी है। हाल ही में लोगों को प्याज के दामों में गिरावट से राहत मिली थी, लेकिन अब फिर से प्याज के दाम बढ़ना शुरू हो गए हैं। इससे इस समय बाजारों में प्याज का दाम 80 रुपये तक पहुंच गया है। प्याज के दाम लगातार बढ़ने से गृहिणियों का बजट भी गड़बड़ा गया है। महिलाएं भी सब्जियों में ज्यादा प्याज डालने से परहेज कर रही हैं।
 
प्याज के दाम बढ़ने से लोग इसकी खरीद भी कम कर रहे हैं। हालांकि, शादियों का सीजन होने के कारण प्याज की डिमांड भी बढ़ी है, लेकिन आम घरों की रसोई में प्याज के प्रयोग में कमी आई है। प्याज को लोग रसोई में सब्जियों के जायके व सलाद के तौर पर प्रयोग करते हैं। आम लोग अपनी रसोई में प्याज का
भरपूर इस्तेमाल करते हैं, लेकिन प्याज के लगातार बढ़ रहे दाम के कारण रसोई से प्याज धीरे-धीरे गायब होने लग गया है। रेस्टोरेंट तथा होटलों में भी सलाद की प्लेट से प्याज गायब हो गया है। प्याज की जगह ग्राहकों को मूली का सलाद परोसा जा रहा है।
 
प्याज पिछले हफ्ते जहां 40 से 50 रुपए किलो बिक रहा था। वहीं, वीरवार को प्याज के दाम 70 से 80 रुपए प्रतिकिलो तक पहुंच गए हैं। सब्जी विक्रेताओं सुरजीत, संजय, विनोद व करतार सहित अन्यों की मानें तो बाहरी राज्यों में बरसात के कारण प्याज की फसल खराब हो गई है तथा लोकल प्याज अभी आना शुरू नहीं हुआ है। इसके कारण प्याज के दामों में वृद्धि हुई है।
 
साल के आखिरी दो माह में प्याज की कीमत अचानक दो से तीन गुना बढ़ जाती है, जिसके कारण
देश के करोड़ों घरों का रसोई का बजट बिगड़ जाता है। सरकार को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए ताकि
प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी न हो। 
मनोज कुमार, निवासी ढकोग भरमौर 
 
प्याज हर रसोईघर की जरूरत है। प्याज की कीमत बीते सप्ताह 40 रुपये प्रतिकिलो थी। लेकिन अचानक
दोगुना मूल्य प्याज की कीमतों में बढ़ाया गया है। जिससे साफ जाहिर होता है कि जमाखोरों ने प्याज की
कीमत बढ़ाने के लिए ऐसा किया है। सरकार अगर जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई करेगी तो प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं होगी। 
अशोक कुमार, निवासी चंबा
 
अब हर कोई प्याज खरीदने से परहेज कर रहा है। अचानक से प्याज की कीमतों में उछाल आने के कारणों का पता लगाना चाहिए। बाजार में रेहड़ियों से प्याज गायब है। पूछने पर बताया जाता है कि प्याज की कीमत पीछे से बढ़ाई गई है। उन्हें खुद प्याज महंगा मिल रहा है। जिसके कारण प्याज महंगा
बेचना पड़ रहा है। 
वंदना सेखड़ी, निवासी चंबा
 
मौजूदा समय में प्याज आम आदमी की थाली से गायब हो गया है। जिस कीमत पर दाल प्रति किलो के हिसाब से मिलती है। उस कीमत पर प्याज मिल रहा है। सरकार को चाहिए कि प्याज की कीमतों में गिरावट लाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।
शुभम धीमान, निवासी चंबा

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.