मेडिकल कॉलेज में दो घंटे इंतजार करती रही गर्भवती महिलाएं
विशेषज्ञ ओपीडी में उपचार के लिए महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान ओपीडी के बाहर काफी भीड़ जुट गई। करीब बारह बजे महिला रोग विशेषज्ञ ने महिला की डलीवरी के बाद ओपीडी में महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान करीब दो घंटे तक महिलाओं को काफी दिक्क्त का सामना करना पड़ा। मेडिकल कॉलेज में स्त्री रोग विशेषज्ञ ओपीडी में विशेषज्ञ के देरी से आने के कारण महिलाओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। मे
संवाद सहयोगी, चंबा : मेडिकल कॉलेज चंबा में महिला रोग विशेषज्ञ के छुट्टी पर जाने के कारण महिलाओं को उपचार के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज चंबा में मंगलवार को भी इकलौते महिला रोग विशेषज्ञ के सहारे व्यवस्था रही। इस मौके पर महिला रोग विशेषज्ञ गायनी वार्ड के आपातकालीन कक्ष में महिला की डिलीवरी के मामले में व्यस्त रहे। इस कारण दूसरी तरफ ओपीडी में उपचार के लिए आई महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि ओपीडी के बाहर काफी भीड़ जुटी रही। इसके बाद करीब 12 बजे महिला रोग विशेषज्ञ ने महिला की डलीवरी के बाद ओपीडी में महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान करीब दो घंटे तक महिलाओं को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचार के लिए पहुंची महिलाएं सुबह दस बजे से पर्ची बनाकर ओपीडी के बाहर खड़ी हो गई थीं लेकिन मेडिकल कॉलेज में इकलौते चिकित्सक के कारण महिलाओं को परेशानी का सामना पड़ा।
इस मौके पर कुछ तीमारदारों ने मामले की शिकायत मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक विनोद शर्मा से की। इस मौके पर तीमारदारों ने बताया कि वह सुबह से पर्ची बनाकर इंतजार कर रहे थे लेकिन विशेषज्ञ के ओपीडी में न होने से काफी परेशानी पेश आई। इस मौके पर कुछ महिलाओं ने जिला के निजी अस्पताल में उपचार करवाना बेहतर समझा।
-------------
चंबा में अभी एक महिला विशेषज्ञ छुट्टी पर हैं। इस कारण दिक्कत पेश आ रही है। दूसरी विशेषज्ञ डॉक्टर आपातकालीन वार्ड में व्यस्त थे। इसी कारण ओपीडी में देरी से महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की।
-विनोद शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक मेडिकल कॉलेज चंबा।