Move to Jagran APP

तीसा में संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम 22 को

नेहरू युवा केंद्र चंबा द्वारा कार्यालय में सोमवार को मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला युवा समन्वयक राम सिंह थॉमस ने की। बैठक में गत एक माह के दौरान किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। इसके उपरांत आगामी माह में किए जाने वाले विभिन्न कार्यों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। राम सिंह थॉमस ने कहा कि 22 मार्च को तीसा ब्लॉक में संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम किया जाएगा। इससे पूर्व 20 मार्च को तीसा में श्रमदान किया जाएगा जिसमे 75 लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित बनाएंगे। इनमें से 50 पुरष ओर 25 महिलाएं होंगी। उन्होंने कहा कि बैठक में युवक मंडलों को

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 03:38 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 03:38 PM (IST)
तीसा में संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम 22 को
तीसा में संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम 22 को

संवाद सहयोगी, चंबा : नेहरू युवा केंद्र चंबा की मासिक बैठक सोमवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला समन्वयक राम सिंह थॉमस ने की। बैठक में एक माह के दौरान किए गए कार्यो की समीक्षा की गई। इसके बाद अप्रैल में किए जाने वाले विभिन्न कार्यो पर चर्चा की गई। राम सिंह थॉमस ने कहा 22 मार्च को तीसा ब्लॉक में संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 20 मार्च को तीसा में श्रमदान किया जाएगा। इसमें करीब 75 लोग भाग लेंगे। इनमें से 50 पुरुष और 25 महिलाएं होंगी। बैठक में चंबा, भटियात, सलूणी व तीसा के राष्ट्रीय स्वयंसेवी सुशील, सूरज, रंजन, यशवंत, नीलम व लालदेई मौजूद रहीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.