मंगला में बंदरों के आतंक से लोग परेशान
प्रेम चंद अविनाश मनोज राजद्दीन विनोद संजय सिंह रामलाल सुदर्शन भाग चंद नितिन गौरी प्रकाश सरोज आशा मधु कृष्णा ममता सीमा भावना व अंजलि आदि का कहना है कि पिछले कुछ माह से बंदरों ने पंचायत के अधिकांश गांवों में उत्पात मचा रखा है। बंदर फसलों सहित घरों में घुस
संवाद सूत्र, मंगला : मंगला पंचायत में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। पंचायत वासियों ने कई बार संबंधित विभाग से गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई न होने से समस्या जस की तस है। स्थानीय निवासी रोशनलाल, प्रेम चंद, अविनाश, मनोज, राजद्दीन, विनोद, संजय सिंह, रामलाल, सुदर्शन, भाग चंद, नितिन, गौरी, प्रकाश, सरोज, आशा, मधु, कृष्णा, ममता, सीमा, भावना व अंजली का कहना है कि कुछ माह से बंदरों ने अधिकांश गांवों में उत्पात मचा रखा है। बंदर फसलों सहित घरों में घुसकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। वन विभाग ने बंदरों को पकड़ने का अभियान छेड़ रखा है, लेकिन बंदरों के आतंक से लोगों को मुक्ति नहीं मिल पा रही है। लोगों ने वन विभाग चंबा के अधिकारियों से मांग की है कि इस दिशा में पुख्ता कदम उठाकर लोगों को समस्या से निजात दिलवाई जाए।