सदर विधायक ने अग्निशमन केंद्र चंबा में मनाई दिवाली
सदर विधायक पवन नैय्यर ने अग्निशमन कर्मचारियों के साथ दिवाली मनाई। कर्मचारी विधायक के साथ दिवाली मनाने के बाद काफी खुश दिखे।
By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 03:48 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 03:48 PM (IST)
संवाद सहयोगी, चंबा : सदर विधायक पवन नैय्यर ने चंबा शहर के पास फायर स्टेशन कार्यालय में दिवाली मनाई। विधायक ने विभाग के सभी कर्मचारियों को दिवाली की शुभकामनाएं देकर मिठाई बांटी। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। विधायक ने कर्मचारियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि दिवाली को लेकर खासकर फायर स्टेशन के कर्मचारियों को अपनी सेवाएं देनी पड़ती हैं। ऐसे में वे दिवाली को मनाने में असमर्थ रह जाते हैं। विधायक यहां काफी देर तक रुके। इस मौके पर फायर स्टेशन चंबा का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें