ध्रपुद को मिशन मोदी अगेन प्रधानमंत्री कार्यकारिणी की कमान
संवाद सहयोगी, चंबा : चंबा में वीरवार को मिशन मोदी अगेन प्रधानमंत्री 2019 को लेकर भाजपा कार्यक
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Nov 2017 03:00 AM (IST)Updated: Fri, 24 Nov 2017 03:00 AM (IST)
संवाद सहयोगी, चंबा : चंबा में वीरवार को मिशन मोदी अगेन प्रधानमंत्री 2019 को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक की। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य एवं प्रदेश प्रभारी अमित शर्मा ने की। इस दौरान मिशन के उद्देश्यों पर चर्चा की गई तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2019 में फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया। मिशन के प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें ध्रुपद पठानिया को अध्यक्ष, देव राज, विनोद कुमार तथा राघव शर्मा को उपाध्यक्ष, सुरेंद्र ¨सह, संजय कुमार तथा कुनाल को महामंत्री बनाया गया। अमित शर्मा को युवा मोर्चा का अध्यक्ष व विजय कुमार को महामंत्री चुना गया। प्रदेश महामंत्री संजय राणा ने सभा का समापन किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें