बनीखेत व्यापार मंडल की बैठक 18 को
व्यापार मंडल बनीखेत की बैठक वीरवार देर शाम व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक राजेश शर्मा की अध्यक्षता में बस स्टैंड में हुई।
संवाद सहयोगी, डलहौजी : व्यापार मंडल बनीखेत की बैठक व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक राजेश शर्मा की अध्यक्षता में बस स्टैंड में हुई। बैठक में व्यापारियों की विभिन्न मांगों व समस्याओं पर चर्चा की गई। व्यापारियों ने प्रशासन का बनीखेत में कचरा प्रबंधन के लिए भूमि चिह्नित करने पर आभार जताया। व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक राजेश शर्मा ने बताया कि व्यापार मंडल की बैठक 18 नवंबर सुबह 11 बजे लोक निर्माण विश्राम गृह बनीखेत में होगी। बैठक में बनीखेत कस्बे में व्यापारिक प्रतिष्ठानों, विभिन्न विभागों व घरों से निकलने वाले कचरे के प्रबंधन के लिए चर्चा की जाएगी। इसके अलावा व्यापारियों को रेहड़ी व फेरी वालों से पेश आ रही दिक्कतों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के व्यापारियों के प्रति रवैये संबंधी भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि व्यापार मंडल की वर्तमान कार्यकारिणी की कार्यप्रणाली पर भी चर्चा होगी। यदि जरूरी हुआ तो व्यापारियों की सहमति से मौके पर व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी के चुनाव भी करवाए जाएंगे। बैठक में ग्राम पंचायत बनीखेत व पुखरी के जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।