चंबा चौक में सेवा भारती संस्था ने बांटा काढ़ा
संवाद सहयोगी चंबा चंबा शहर में शुक्रवार को सेवा भारती ने लोगों को काढ़ा बनाने की विि
By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Jul 2020 06:01 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2020 06:01 PM (IST)
संवाद सहयोगी, चंबा : चंबा शहर में शुक्रवार को सेवा भारती ने लोगों को काढ़ा बनाने की विधि बताई। सेवा भारती अध्यक्ष संदीप कुमार ने लोगों को काढ़ा बांटा तथा कोरोना से बचने की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सभी लोग मिलकर कोरोना से लड़ सकते हैं। प्रशासन के निर्देशानुसार सभी एक-दूसरे से शारीरिक दूरी बनाए रखें। भीड़भाड़ वाले स्थानों में जाने से पहले मास्क जरूर पहनें। इस मौके पर एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह ने भी काढ़ा बनाने पर संस्था की तारीफ की। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार से लोगों को कोरोना संकट से जागरूक करके बचा सकते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें