एक मंच, एक साथ मनोज और रेणु चड्ढा
भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अमित ठाकुर के स्वागत कार्यक्रम के बहाने डलहौजी विधानसभा हलके दो भाजपा नेता प्रदेश योजना बोर्ड के सदस्य मनोज चड्ढा व पूर्व विधायक रेणु चडढा सोमवार को लंबे समय के बाद एक मंच पर एक साथ दिखे। हंसी खुशी के माहौल में दोनों नेताओं ने एक साथ अमित ठाकुर का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने कहा कि जिला के पार्टी के एक युवा नेता का संगठन द्वारा प्रदेश स्तर की अहम जिम्मेवारी सौंपे जाने से जिला का मान बढ़ा है। ऐसे में पार्टी के युवा नेता के स्वागत में पहुंचना हर कार्यकर्ता का कर्तव्य बनता है। मनोज चडढा व रेणु चडढा ने कहा कि निसंदेह अमित ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश में पार्टी का युवा
संवाद सहयोगी, डलहौजी : भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अमित ठाकुर के स्वागत कार्यक्रम के बहाने डलहौजी विधानसभा हलके दो भाजपा नेता प्रदेश योजना बोर्ड के सदस्य मनोज चड्ढा व पूर्व विधायक रेणु चड्ढा सोमवार को लंबे समय के बाद एक मंच पर एक साथ दिखे। हंसी खुशी के माहौल में दोनों नेताओं ने एक साथ अमित ठाकुर का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने कहा कि जिला से पार्टी के एक युवा नेता का संगठन द्वारा प्रदेश स्तर की अहम जिम्मेवारी सौंपे जाने से हम सब का मान बढ़ा है। ऐसे में पार्टी के युवा नेता के स्वागत में पहुंचना हर कार्यकर्ता का कर्तव्य बनता है। मनोज चड्ढा व रेणु चड्ढा ने कहा कि निसंदेह अमित ठाकुर के नेतृत्व में युवा संगठन और ज्यादा मजबूत होगा। वहीं जिला चंबा में भी संगठन को और ज्यादा मजबूती मिलेगी। उधर, लंबे समय से दूरी बनाए रखने वाले उक्त दोनों नेताओं के एक मंच पर आने के बाद हलके में चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो गया है। ज्ञात हो कि कुछ महीनों के बाद पंचायत व निकाय के चुनाव प्रस्तावित हैं। डलहौजी नगर परिषद में अधिकतर समय पर चड्ढा परिवार की ही सरदारी रही है। ऐसे में उक्त दोनों नेताओं के एक मंच पर आने से की लोग इसे आगामी निकाय चुनावों से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे विरोधी गुटों के समक्ष दोनों नेताओं का शक्ति प्रदर्शन करार दे रहे हैं। खैर मामला जो भी हो मदर मनोज चड्ढा व रेणु चड्ढा के सोमवार को एक मंच पर आना कई चर्चाओं को हवा दे गया है।