Move to Jagran APP

पांगी के लोग धैर्य रखें, जल्द बनेगी सुरंग

चंबा भारतीय जनता पार्टी घोषणाओं से हटकर और बेहतर कार्य करती है ताकि हरेक व्यक्ति को लाभान्वित किया जा सके।

By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Apr 2019 07:27 PM (IST)Updated: Thu, 11 Apr 2019 06:33 AM (IST)
पांगी के लोग धैर्य रखें, जल्द बनेगी सुरंग
पांगी के लोग धैर्य रखें, जल्द बनेगी सुरंग

संवाद सहयोगी, चंबा : भारतीय जनता पार्टी घोषणाओं से हटकर और बेहतर कार्य करती है, ताकि हरेक व्यक्ति को लाभान्वित किया जा सके। भाजपा घोषणा करने से ज्यादा विकास कार्यो को अमलीजामा पहनाने में विश्वास रखती है। यह बात भरमौर विस क्षेत्र के विधायक जिया लाल कपूर व चंबा सदर के विधायक पवन नैयर ने बुधवार को जिला मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में देश के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए कई कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत हुई है। विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। यही कारण है कि आज भारत ने विश्व भर में अपनी एक अलग पहचान कायम की है। कपूर ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी झूठे वादे लेकर चुनाव मैदान में उतरी है। अपने घोषणापत्र में कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया है कि वह देशद्रोहियों के साथ है जबकि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में हर वर्ग का ध्यान रखा है। हर बार की तरह इस बार भी भाजपा कार्य करने के इरादे लेकर ही चुनाव मैदान में उतरी है। देश के किसानों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने को भाजपा कार्य करती आई है। पांगी घाटी में सुरंग निर्माण को लेकर जिया लाल ने कहा कि हर बार सुरंग के नाम पर कांग्रेसी नेताओं ने घाटी के लोगों को ठगा है। लेकिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुआई में बनी भाजपा सरकार ने अपने इस छोटे से कार्यकाल में सुरंग डीपीआर बनाने का काम शुरू करवाया है। घाटी की जनता को बहिष्कार करने की आवश्यकता नहीं है। धैर्य रखें और भाजपा के पक्ष में मतदान करें। जल्द से जल्द सुरंग निर्माण कार्य आरंभ करवा दिया जाएगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार, महामंत्री धीरज नरयाल, जिला परिषद राकेश कुमार सहित कई अन्य उपस्थित रहे।

prime article banner

---

चारों सीटे जीतेगी भाजपा:पवन

चंबा सदर विधायक पवन नैय्यर ने कहा कि चंबा में कांग्रेस भाजपा पर उनके कार्यों का शिलान्यास करने के झूठे आरोप लगाती आई है। जबकि सत्यता तो यहहै कि चम्बा सदर विस क्षेत्र में कांग्रेस विकास करने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। कांग्रेस के पांच वर्षों के कार्यकाल में चम्बा मेंमात्र आठ सड़कों का निर्माण किया गया था। जबकि भाजपा के इस कार्यकाल में 56 सड़कों का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि विकास को लेकर भाजपासरकार पूरी तरह गंभीर है। नैय्यर ने कहा कि विकास के दम पर इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा चारों सीटों पर जीत का परचम लहराएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.