शहर की खूबसूरती में गंदगी के दाग
का हाल सबसे खराब है। यहां तीन दिनों से कूड़ेदान से कूड़ा उठाया जाता है। जबकि प्रशासन से सख्त निर्देश हैं कि शहर के सभी वार्डों में रोजाना सफाई होनी चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि शहर के सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था को सुधारा जाए। ताकि लोगों लोग स्वच्छ वातावरण मिल सके।
संवाद सहयोगी, चंबा : शहर की खूबसूरती को कूड़े के ढेर दाग लगा रहे हैं। आलम यह है कि शहर में दो दिन से कूड़ा नहीं उठाया गया है। इस वजह से जगह-जगह कूड़े के ढेर दिखाई दे रहे हैं। लोगों को शहर में आवाजाही करने में परेशानी हो रही है। चंबा शहर के ऐतिहासिक गांधी गेट के साथ दो दिन से कूड़ा नहीं उठाया गया है। कूड़ेदान गंदगी से भर चुके हैं। आसपास बदबू फैलती जा रही है। नगर परिषद कूड़े के ढेरों को नहीं हटा रही है। इसका खामियाजा आसपास रहने वाले लोगों व दुकानदारों को भुगतना पड़ रहा है। शहर वासियों में चैन सिंह, योगराज, कमल कुमार, सुरेंद्र, मान सिंह, टेक चंद, रूप लाल, अशोक कुमार, रवि कुमार, चंद राम व राकेश कुमार ने बताया कि चंबा शहर की सफाई का ठेका नप ने निजी ठेकेदारों को दे रखा है, लेकिन ठेकेदार नियमित रूप से शहर की सफाई नहीं कर रहा हैं। शहर के हरदासपुरा वार्ड में सफाई व्यवस्था का हाल सबसे खराब है। यहां तीन दिन में कूड़ा उठाया जाता है, जबकि प्रशासन से सख्त निर्देश हैं कि शहर के सभी वार्डो में रोजाना सफाई होनी चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि शहर के सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था को सुधारा जाए, ताकि लोगों लोग स्वच्छ वातावरण मिल सके।