चंबा में बिजली बाधित होने से लोग परेशान
जिला मुख्यालय में रविवार देर रात पूरे शहर में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 04:27 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 04:27 PM (IST)
संवाद सहयोगी, चंबा : जिला मुख्यालय में रविवार देर रात पूरे शहर में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सोमवार दोपहर करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए बहाल हुई, लेकिन इसके बाद फिर गुल हो गई। इससे लोगों को यहां पर काफी परेशान होना पड़ा। बिजली के अलावा चंबा शहर व आसपास के क्षेत्र के लैंडलाइन फोन भी बंद रहे। बिजली बोर्ड के अधिशाषी अभियंता योगेश शर्मा ने बताया कि बारिश के कारण कई स्थानों पर तारें टूट गई हैं, जिसके कारण दिक्कत पेश आई। बाद में बिजली व्यवस्था को ठीक किया गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें