डीएवी कॉलेज बनीखेत के विद्यार्थियों को बताया कानून
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंबा के द्वारा शनिवार को बक्शी टेक चंद डीएवी महाविद्यालय बनीखेत में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर बलजीत पटियाल ने बताया कि शिविर में एसीजेएम चंबा एवं विधिक सेवा प्राधिकरण चंबा के सचिव पंकज गुप्ता ने लोगों को विधिक सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को निशुल्क कानूनी सहायता वाहन दुर्घटना बीमा अधिनियम सहित मौलिक अधिकारों व विभिन्न अधिनियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश भर में विधिक सेवा की विभिन्न स्तर पर शाखाएं चल रही हैं। जहां कि निशुल्क कानूनी सहायता दी जाती है। उन्होंने
संवाद सहयोगी, डलहौजी : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंबा के द्वारा शनिवार को बक्शी टेक चंद डीएवी महाविद्यालय बनीखेत में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बलजीत पटियाल ने बताया कि शिविर में एसीजेएम चंबा एवं विधिक सेवा प्राधिकरण चंबा के सचिव पंकज गुप्ता ने लोगों को विधिक सेवाओं के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को नि:शुल्क कानूनी सहायता, वाहन दुर्घटना बीमा अधिनियम सहित मौलिक अधिकारों व विभिन्न अधिनियमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देशभर में विधिक सेवा की विभिन्न स्तर पर शाखाएं चल रही हैं। जहां नि:शुल्क कानूनी सहायता दी जाती है। पिछड़ी जाति से संबंधित लोग व जिनकी सालाना आय तीन लाख से कम है वे नि:शुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने के हकदार हैं। एसीजेएम ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण व जल संरक्षण के प्रति भी प्रेरित किया। बलजीत पटियाल ने शिविर के आयोजन के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण का आभार जताया। शिविर में काफी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।