महिला ने गलती से निगला जहर
चंबा शहर के साथ भड़ियांकोठी में एक महिला ने गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया।
संवाद सहयोगी, चंबा : शहर के साथ भड़ियांकोठी में एक महिला ने गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। गंभीर अवस्था में उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया है। बविता कुमारी पत्नी अशोक कुमार ने रात को खाना खाने के बाद गलती से कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई और चक्कर आने लगे। महिला ने इस बारे में परिजनों को बताया। घर में देसी इलाज का असर न पड़ने पर परिजन महिला को मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को भर्ती किया गया। चिकित्सकों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला व उसके परिजनों के बयान दर्ज किए। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने दवा की जगह गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया।