घरेड़ में पेड़ से गिरकर महिला घायल
चंबा उपमंडल भरमौर के सुपा में पशुओं को चारा लाने गई एक महिला पेड़ से गिरकर घायल हो गई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 11:12 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 11:12 PM (IST)
संवाद सहयोगी, चंबा : उपमंडल भरमौर के सुपा में पशुओं को चारा लाने गई एक महिला पेड़ से गिरकर घायल हो गई। उसके बाजू पर चोट आई है। महिला को उसके परिजनों ने मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। इच्छा देवी पत्नी दीनानाथ गांव सुपा डाकघर घरेड़ तहसील भरमौर पशुओं के लिए चारा लाने खेतों में गई थी। वहां पेड़ से घास काटते समय उसका पांव फिसल गया और वह नीचे गिर गई। मेडिकल कॉलेज चंबा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि चिकित्सक महिला का उपचार कर रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें